{"_id":"6aeb6a6572d75d970d079b26","slug":"payment-was-made-without-verifying-the-degree-gonda-news-c-100-1-slko1026-169350-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना डिग्री का सत्यापन कराए कर दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना डिग्री का सत्यापन कराए कर दिया भुगतान
Wed, 04 Nov 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। डाक विभाग में फर्जी शैक्षिक अभिलेख के आधार पर नौकरी पाने वाले 42 ग्रामीण डाक सेवकों का मामला सामने आने के बाद विभाग में हलचल है। हैरानी की बात यह है कि अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने से पहले ही इन कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया। अब डिग्रियां फर्जी मिलने के बाद भुगतान की गई धनराशि की वसूली को लेकर संशय बना हुआ है।
गोंडा और बलरामपुर जिलों में करीब 400 डाकघर हैं, जिनमें लगभग एक हजार कर्मचारी तैनात हैं। वर्ष 2024-25 में दोनों जिलों में ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति की गई थी। बाद में कराए गए अभिलेखों के सत्यापन में 42 कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया और फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति कैसे हुई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।
डाक अधीक्षक एसपी राय ने बताया कि प्रकरण में उच्च स्तर से कार्रवाई चल रही है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।