{"_id":"583dc0594f1c1bc91fde64d6","slug":"payment-to-someone-defying-show-common-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को भुगतान, आम खाताधारकों को दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को भुगतान, आम खाताधारकों को दिखाया ठेंगा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर स्थित इलाहाबाद बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधकों पर आरोप है कि वे अपने चहेतों को उनकी डिमांड के अनुसार भुगतान दे रहे हैं। इन प्रबंधकों की कारगुजारियों के विरोध में मंगलवार को नाराज खाताधारकों ने दोनों बैंकों के बाहर जमकर हंगामा काटा और मामले की जांच कराने की मांग की। वहीं इलाहाबाद बैंक की शाखा दुल्हापुर में भी चहेते लोगों को भुगतान देने के आरोप में खाताधारकों ने हंगामा किया।
कैश किल्लत से जूझ रहे लोगों को बैंक प्रबंधक भी धोखा दे रहे हैं। इससे लोगों की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि धानेपुर कस्बे के बैंकों में प्रबंधक अपने चहेते लोगों को देखकर कैश का भुगतान कर रहे हैं। जिससे आम खाताधारकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। धानेपुर बाजार के निवासी जगन्नाथ गिरि ने बताया कि मंगलवार को वह रुपये निकालने के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा धानेपुर गए थे।
सुबह से ही उन्होंने बैंक में लाइन लगा रखी थी लेकिन दोपहर के बाद प्रबंधक ने कैश खत्म होने की बात कहकर भुगतान बंद कर दिया। जगन्नाथ का आरोप है कि प्रबंधक ने अपने चहेते लोगों को तो निर्धारित सीमा से अधिक का भुगतान कर दिया लेकिन आम ग्राहकों को ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन
जगन्नाथ ने प्रबंधक की कारगुजारियों की जांच कराने की मांग की है। इसी तरह माधवगंज के रमेश ने बताया कि दो दिन बाद उसके बेटे की विवाह है। लगातार बैंक का चक्कर लगाने के बावजूद उसे भुगतान नही मिल पा रहा है। रमेश का आरोप है कि वह रुपये निकालने के लिए बैंक गया था लेकिन प्रबंधक व कैशियर अपने एक चहेते को 60 हजार का भुगतान दे दिया जबकि उसे पैसा नही दिया गया।
मंगलवार को भी पूरे दिन बैंक में लाइन लगाने के बाद उसे रुपये नहीं मिल सके। इस संबंध में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक राजेंद्र मिश्र का कहना है कि जो लोग भी लाइन में थे उन्हें कैश रहने तक भुगतान किया गया। निर्धारित राशि से अधिक का भुगतान किसी को नहीं किया गया है। वहीं इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक श्यामदेव मंडल ने बताया कि मंगलवार को कैश कम होने के कारण अधिक लोगों को भुगतान नहीं किया जा सका।
धानेपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों को इसकी फिक्र नही है। लोगों को रोजाना इस एटीएम से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को नाराज लोगों ने एटीएम को ठीक कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।