फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients treated in mobile light, Superintendent arrived on bicycle

Gonda News: मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, साइकिल से पहुंचे अधीक्षक

Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Patients treated in mobile light, Superintendent arrived on bicycle
फोटो-16-गोंडा के मंगुरा बाजार पीएचसी में मोबाइल टॉर्च की&nbs
बेलसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और कर्मचारियों की तत्परता दोनों की तस्वीर सामने आई। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश गुप्ता की ड्यूटी भौरीगंज में होने और डॉ. रवींद्र नाथ के अवकाश पर रहने के कारण सीएचसी परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने मोर्चा संभाला। रास्ता खराब होने के कारण वह साइकिल से पीएचसी पहुंचकर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

वहीं, पीएचसी में बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच और उपचार करना पड़ा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच में सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

इस दौरान लैब टेक्नीशियन उदयभान, वार्ड बॉय सूरज व वीरेंद्र, एएनएम उर्मिला, शैलेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा और शशि सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

कोविड भवन में बनेगा प्रसव केंद्र, 35 हजार आबादी को मिलेगी राहत
सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि पीएचसी मंगुरा बाजार में जल्द ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में बने कोविड भवन को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसव केंद्र के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे और तैनात एएनएम को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र शुरू होने के बाद क्षेत्र की करीब 35 हजार आबादी को लाभ मिलेगा और गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed