{"_id":"6834aa6e555ecab3100fb7e2","slug":"patients-and-attendants-are-becoming-part-of-the-crowd-without-wearing-masks-gonda-news-c-100-1-gon1001-138332-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना मास्क लगाए भीड़ का हिस्सा बन रहे मरीज व तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना मास्क लगाए भीड़ का हिस्सा बन रहे मरीज व तीमारदार
Mon, 26 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 26 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गाजियाबाद, नोएडा व जालौन समेत कई जिलों में कोराेना की दस्तक हो चुकी है, लेकिन जिले में अभी तक जांच की सुविधा नहीं शुरू की गई और न ही कोविड का प्रोटोकॉल लागू किया गया। अस्पताल में मरीज व तीमारदार बिना मास्क लगाए ही भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेड रिजर्व करने, ऑक्सीजन व दवाओं के आवश्यक भंडारण के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले के जिम्मेदार शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। अस्पतालों में अभी तक कोविड जांच की शुरूआत नहीं की गई है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर, दवा वितरण काउंटर, ओपीडी के सामने व पैथालॉजी में मरीजों की भीड़ रही। इनमें से अधिकांश मरीज मौसम जनित बीमारी सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। इसके बावजूद अस्पताल में कोरोना जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि अभी तक जांच शुरू करने का कोई आदेश नहीं मिला है। जांच किट उपलब्ध है, जब किसी डॉक्टर व अधिकारी का निर्देश मिलता है तो संबंधित मरीज की जांच कराई जाती है। ऑपरेशन के पूर्व भी मरीजों की कोरोना जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
इन नंबरों पर दें संक्रमित व्यक्ति की सूचना
कंट्रोल रूम : 7398999406, 7398999705 व 05262-227855 सीएमओ : 8005192659
मास्क पहनें, सामाजिक दूरी के नियम का करें पालन
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है, लेकिन हमने अपनी तरफ से अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। बीमार लोगों से अपील है कि वह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।