फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Passengers gathered for buses to Lucknow and Kanpur

Gonda News: लखनऊ व कानपुर की बस के लिए मची मारामारी

Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Passengers gathered for buses to Lucknow and Kanpur
गोंडा। होली का त्योहार मनाकर नौकरीपेशा और अन्य रोजगार के लिए लोगों ने महानगरों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। रविवार को रोडवेज स्टेशन पर लखनऊ व कानपुर की बसों के लिए दिनभर मारामारी मची रही।24 बसें लखनऊ, 20 कानपुर व छह बसें दिल्ली भेजी गईं। बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या समेत अन्य स्थानों के लिए भी रोडवेज ने बसें रवाना कीं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि सवारियों के अनुसार विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया गया है। सबसे ज्यादा यात्री लखनऊ के लिए रविवार को आए। ऐसे में 24 बसें लखनऊ भेजी गईं। कानपुर के लिए भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जिले के ग्रामीण इलाकों और अन्य जिलों के लिए भी बसों को भेजा गया है।
विज्ञापन




दो अप्रैल तक ट्रेनों में सीटें फुल
गोंडा। होली के बाद ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। रमजान चल रहा है। ऐसे में नई दिल्ली, मुंबई, जम्मू व लुधियाना से गोंडा आने वाली ट्रेनों में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक के कोच दो अप्रैल तक के लिए आरक्षित हैं। तत्काल सुविधा से मिलने वाले टिकट भी बमुश्किल मिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के लाखों लोग देश के कोने-कोने में रहकर रोजी-रोटी चला रहे हैं। त्योहार में सभी अपने घर आते हैं, लेकिन ट्रेनें फुल होने से दिक्कत हो रही है। रेलवे प्रशासन ने विगत दिनों तीन दर्जन से अधिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे बोर्ड से जो गाइडलाइन मिलती है, उसी के अनुसार ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed