{"_id":"637678f68363b407793124cd","slug":"participant-selected-for-state-level-competition-gonda-news-lko65766587","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी चयनित
विज्ञापन
गोंडा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर पुरूष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का ट्रॉयल कर प्रतिभागियों का चयन किया गया। आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित खेलकूद मैदान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ।
मंडली के तीन दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने चयन ट्रायल का शुभारंभ किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
मंडलीय ट्रायल में पथवालिया क्लब से निर्भय, शुभम, विवेक, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के दिव्यांश, शिवांश तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर से राज, शिवा, शिवांश, आदर्श चयनित हुए।
विज्ञापन
वहीं, महिला वर्ग में सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला की वैष्णवी मिश्रा, दिव्या, रूपा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रिया चौबे, प्रिया पांडेय, अंशिका, देविका का चयन हुआ। निर्णायक संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक ने बताया कि तिथि तय होने पर टीम को राज्यस्तर पर ले जाया जाएगा।