{"_id":"641b401398ed734d100ad006","slug":"paper-exam-gonda-gonda-news-c-13-1-142751-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बभनजोत में समय से नहीं पहुंच सके प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बभनजोत में समय से नहीं पहुंच सके प्रश्नपत्र
Wed, 22 Mar 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय के बच्चे परीक्षा देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में हो रही वार्षिक परीक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बभनजोत ब्लाॅक में समय से प्रश्नपत्र न पहुंचने से शिक्षकों ने जैसे- तैसे परीक्षा शुरू कराई। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, इसमें बीईओ की जिम्मेदारी है। बभनजोत ब्लाक में प्रश्न पत्र के अभाव में कई स्कूलों के शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखना पड़ा। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में व्यवस्था में लापरवाही उजागर हुई है। बुधवार को परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा कराई गई। पहली के बच्चों की मौखिक व अन्य कक्षाओं के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई।
पहली पाली में कक्षा-तीन की हिंदी व चार से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में सभी कक्षाओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। ब्लॉक के मॉडल प्राइमरी स्कूल दौलतपुर माफी के कक्षा तीन के बच्चों को द्वितीय पाली की परीक्षा में अंग्रेजी या प्रश्न पत्र नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर में भी अधिकांश बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं मिला।
विज्ञापन
ब्लैक बोर्ड पर उत्तर लिखकर बच्चों को नकल कराने का आरोप भी लगा है। प्रधानाध्यापक अब्दुल रकीब ने बताया कि प्रश्न पत्र कम आया था।इसलिए एडजस्ट किया गया है। शिक्षामित्र चंद्रावती ने कहा कि बच्चों को उत्तर लिखकर बताया जा रहा था कि इसी तरह से लिखना है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बा खास बुकनपुर में भी बच्चे झुंड में परीक्षा दिए।
यहां भी कुछ ही बच्चों को प्रश्न पत्र दिया गया। बीईओ लवकुश कुमार ने दावा किया कि प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था थी, कोई दिक्कत रही तो जांच की जाएगी। मुजेहना के महेशभारी स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्रों में उत्साह दिखा।