{"_id":"6af35757b933f82f850e52ff","slug":"panic-as-crocodiles-spotted-at-the-confluence-of-the-kutila-and-saryu-rivers-gonda-news-c-100-1-brp1002-169591-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुटिला-सरयू संगम में मगरमच्छ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुटिला-सरयू संगम में मगरमच्छ दिखने से दहशत
Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के महंगूपुर गांव में नदी के किनारे दिखा मगरमच्छ। स्रोत: सोशल मीडिया
विश्नोहरपुर। महंगूपुर गांव में कुटिला-सरयू नदी के संगम के स्थान पर मंगलवार दोपहर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने नदी में तैरते मगरमच्छ का वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने रेस्क्यू के लिए टीम भेजी है।
गांव निवासी गोरखनाथ पांडेय मंगलवार सुबह मछलियों को चारा डालने नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी में एक लंबा जीव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो देखने के बाद ग्रामीणों को उसके मगरमच्छ होने की जानकारी हुई।
अवध भूषण पांडेय ने बताया कि नदी में रोज सुबह दर्जनों लोग स्नान करते हैं। सैकड़ों भैंसों को भी नहलाने और पानी पिलाने के लिए यहां लाया जाता है। मगरमच्छ दिखने के बाद लोग दहशत में हैं। शरद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों को सचेत कर नदी से दूर रहने और स्नान न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेज दी गई है। मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा।