{"_id":"5f91bbf98ebc3e9c0031db83","slug":"pandals-decorated-for-durga-puja-gonda-news-lko5466197167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा के लिए सज गये पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा के लिए सज गये पंडाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। करनैलगंज में अलग अलग स्थानों पर चल रही मां दुर्गा के पूजा पंडालों को रोचक ढंग से सजाया गया है। मौर्य नगर चौराहे पर जय मां दुर्गे शक्ति समिति की ओर से सजायी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा व कैलाश बाग मंदिर में सजा मां का दरबार एवं झांकी लोगों के लिए श्रद्धा का केन्द्र बनी है। मौर्य नगर चौराहे पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा को राम विवाहोत्सव समिति की ओर से बनाये गए रामलीला भवन में स्थापित किया गया है। जिसमें लगाई गयी विशेष लाइटों से मां के स्वरूप को क्षण प्रति क्षण अलग-अलग रूपों में दिखाया जा रहा है।
मां के इस अलौकिक दर्शन के लिए नगर ही नहीं दूर दराज से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु आ रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन आरती व शतचण्डी पाठ होता है। समिति के अध्यक्ष बताते है कि वर्ष 1985 में यहां दुर्गा पूजा की शुरूआत हुई। यहां श्रद्धालुओं की प्रतिदिन भारी उमड़ती है। पूरा नगर माँ के जयकारों से गूंज रहा है। नगर के अलग अलग चार स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना हुई है। जहां इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही हो रहा है बल्कि भजन, कीर्तन व मां का गुणगान किया जा रहा है। जिसमे मौर्य नगर चौराहा, कैलाश बाग मंदिर, सर्वामाई स्थान, गुरुद्वारा के सामने मूर्ति की स्थापना हुई है।