{"_id":"69a47ac811d14d36bb03e07e","slug":"panchayat-secretary-dies-after-car-collides-with-dumper-gonda-news-c-100-1-slko1026-153392-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार में डंपर की टक्कर से पंचायत सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार में डंपर की टक्कर से पंचायत सचिव की मौत
Sun, 01 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र में खोरहंसा बाजार के पास शनिवार देर रात डंपर की टक्कर लगने से कार सवार रोहित मिश्र (35) निवासी गंगापुर नगर कोतवाली मरणासन्न हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि पुत्र रोहित जौनपुर में ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत थे। 24 फरवरी को बहू के भाई आकाश की शादी में रोहित आए थे। शादी के बाद दूसरे दिन वह जौनपुर लौट गए थे। होली के अवकाश के चलते शनिवार को वह जौनपुर से कार से घर लौट रहे थे। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खोरहंसा बाजार के पास सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। रोहित की मौत से पत्नी दीपिका, बेटे रुद्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके हादसा करने वाले डंपर का पता लगाया जाएगा।