फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Panchayat secretaries protested by wearing black bands for the second day as well

Gonda News: पंचायत सचिवों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries protested by wearing black bands for the second day as well
झंझरी ब्लॉक में प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अ​धिकारी। स्रोत: संगठन 
मोतीगंज/मुजेहना/पसका। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कनौजिया के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरे दिन भी झंझरी ब्लॉक कार्यालय के सामने पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए बिना सचिवों के व्यक्तिगत मोबाइल और सिम से ऑनलाइन हाजिरी ली जा रही है। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, गोशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी, विभिन्न पेंशन सत्यापन, ऑपरेशन कायाकल्प तथा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी जैसे अन्य विभागों के कार्यों का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिससे सचिव अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रभावी रूप से नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि गायों के लिए भूसा प्रबंधन, सोलर पैनल स्थापना, पराली प्रबंधन आदि को लेकर भी अधिकारियों की ओर से नियमित दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पांच दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी 826 विकासखंड मुख्यालयों पर पंचायत सचिव एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद सचिव अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों को जनपद के सभी शासकीय व्हाट्सएप समूहों से अलग कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर से सचिव अपने निजी वाहनों का उपयोग किसी भी सरकारी कार्य में नहीं करेंगे तथा 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल संबंधित ब्लॉक में जमा करेंगे। इस दौरान लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, मुकेश राव, खेमराज वर्मा, रोहित, जितेंद्र, शबाना परवीन, अनुपमा सिंह, अपर्णा सिंह, कुसुम वर्मा, नेहा कुशवाहा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।


मुजेहना संवाद के अनुसार, प्रदर्शन में सुरेश चंद्र मिश्र, धर्मेंद्र वर्मा, रमेश कुमार, राकेश तिवारी, सत्यजीत चौधरी आदि शामिल रहे।

पसका संवाद के अनुसार, परसपुर विकासखंड मुख्यालय पर सत्यप्रकाश, मनीष, जितेंद्र, सुनील कुमार, आलोक मिश्र, हिम्मत मौर्य, कीर्ति मौर्या, अंकित सिंह, शिवम, राजकुमार आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed