फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Painting to create awareness for wetland conservation

Gonda News: वेटलैंड के संरक्षण के लिए पेंटिंग से किया जागरूक

Fri, 17 Jan 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Painting to create awareness for wetland conservation
गोंडा। वेटलैंड के संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में शुक्रवार को जय महल में कक्षा छह से बारहवीं तक विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 12 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। पार्वती अरगा झील में 20 जनवरी को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने वेटलैंड के संरक्षण, संवर्धन व जागरूकता के लिए अपने कौशल, रचनात्मकता व कल्पना के रंग भरे। क्विज में छात्रों ने आर्द्र भूमि और प्रकृति से संबंधित जानकारी देकर जागरूकता फैलाई। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास से पार्वती अरगा झील में 20 जनवरी को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरह के पक्षी पहचानने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की डायरेक्टर नाज रिजवी, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक पूर्वी एपी सिन्हा, डीएफओ सोहेलवा डॉ. एम सेम्मारन, डीआईओएस गोंडा पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन

30 को होगी साइकिल जागरूकता रैली
पार्वती अरगा झील के आसपास के गांवों में जागरूकता के लिए 30 जनवरी को साइकिल रैली का आयोजन होगा। इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, वेटलैंड मित्र व सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को आर्द्र भूमि के बारे में बताएंगे। उन्हें संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूक करेंगे। पहली फरवरी को सात राज्यों के वेटलैंड्स एक्सपर्ट अयोध्या में जुटेंगे। दो फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर पार्वती अरगा में कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed