फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Paddy and sugarcane crop fall to the rain

बारिश से धान व गन्ना की फसल पसरी

Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crop fall to the rain
बारिश से गिरी फसल - फोटो : अमर उजाला
जिले में बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह हुई बारिश से पछेती फसलों को फायदा हुआ, जबकि पककर तैयार खड़ीं फसलें गिर गई हैं। बारिश व हवा तेज चलने से धान व गन्ना की फसलें खेत में ही पसर गई हैं। इससे किसानों को चपत लगी है। फसलों के उत्पादन पर असर पडे़गा।
विज्ञापन

 
इस बार मानसून की अनियमितता से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश न होने से बीच-बीच में किसानों को धान की फसल की सिंचाई करनी पड़ी। वहीं, बीती रात व गुरुवार सुबह हुई बारिश से पछेती धान की फसल को फायदा हुआ है, जबकि 80 प्रतिशत धान की अगेती फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अगेती धान की फसल पककर खेत में खड़ी है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से ये फसल गिर गई हैं। इसके अलावा गन्ने की फसल भी गिर गई है। इससे धान व गन्ना उत्पादन में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि अधिक बारिश नहीं हुई है। हां तेज हवा चलने से किसानों की कुछ फसलें गिर गई हैं। लेकिन अधिक नुकसान नहीं हुआ है। चौहट्टा गांव निवासी किसान लल्लू कश्यप, भगवंतदिन पुरवा निवासी फौजदार शुक्ल, मस्जिदिया निवासी लुकमान अंसारी, भंगहा निवासी अर्जुन प्रसाद गोस्वामी का कहना है कि धान की तैयार फसल जिसकी कटाई एक-दो दिन में शुरू होनी है, उसे काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं पखवारा भर बाद कटने वाले धान की अधिकांश फसलों को अचानक बारिश से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed