फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PAC will be guarded at 20 very sensitive centers

Gonda News: 20 अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगा पीएसी का पहरा

Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
PAC will be guarded at 20 very sensitive centers
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान के दिन चार निकाय क्षेत्र के 31 मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मतदान में कुल 2,487 पुलिस कर्मी, 205 होमगार्ड व एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक केंद्र और बूथवार ड्यूटी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान के दिन कुल 519 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 652 हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल, 106 महिला आरक्षी, 205 होमगार्ड के अलावा एक कंपनी पीएसी की विभिन्न स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मतदान के दिन बूथों पर 33 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 85 पुरुष व 88 महिला आरक्षी, 170 होमगार्ड व 8.5 सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। आठ क्यूआरटी टीम में आठ निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 32 आरक्षी, डीएम व एसपी के साथ एक निरीक्षक, 10 पुरुष व दो महिला आरक्षी, तीन सेक्शन पीएसी लगाई गई है। इसी तरह एडीएम/एएसपी की एक, एसडीएम/सीओ की चार टीमों के अलावा चार थाना मोबाइल, 11 कलस्टर मोबाइल, छह जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्टे्रट, 16 सेक्टर पुलिस अधिकारी, 17 अंतरजनपदीय बैरियर, 18 चेक पोस्ट व 22 पिकेट टीमें बनाई गई हैं। 31 मतदान केंद्र व चार-चार स्ट्रांग रूम के बाहर भी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाहर से आवंटित फोर्स
निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्यालय द्वारा हरदोई जिले से 50 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 100 आरक्षी व 205 होमगार्ड जिले में पहुंच गए हैं। इसी तरह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुल्तानपुर से 150 ट्रेनी उपनिरीक्षक आवंटित हुए हैं। बाहर से आवंटित सभी फोर्स जिले में पहुंच गई है। मतदान केंद्रों पर जिले में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आई फोर्स पिकेट समेत अन्य मोबाइल टीमों के साथ लगाई गई है।



निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता
11 मई को चारों निकाय में शांति पूर्ण व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराना प्राथमिकता है। मतदान केंद्र के अलावा पिकेट, चेक पोस्ट व मोबाइल टीम के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स का आवंटन कर दिया गया है। मतदान प्रभावित करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। कोई भी गड़बड़ी करने पर जेल भेजा जाएगा।
डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed