{"_id":"66fe8662c5faa9818f0f4daa","slug":"pac-head-constable-died-in-an-accident-in-gonda-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: रोडवेज बस ने पीएसी के हेड कांस्टेबल को रौंदा, 40 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: रोडवेज बस ने पीएसी के हेड कांस्टेबल को रौंदा, 40 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक
Thu, 03 Oct 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:26 PM IST
सार
लखनऊ से बलरामपुर जा रही कैसरबाग डिपो की बस ने पीएसी गेट पर हेड कांस्टेबल को रौंद दिया। ठोकर के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और 40 मिनट तक घिसटते चला गया।
विज्ञापन
हादसे में कांस्टेबल की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर कोतवाली के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर पीएसी लाइन गेट के पास लखनऊ से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार मुख्य आरक्षी को रौंद डाला। पीछे से लगी ठोकर से बाइक सवार बस में बाइक के साथ फंस गया और चालक ने उसे 40 मीटर तक घसीटा, जिससे मौके पर ही पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को सुबह कैसरबाग डिपो की बस लखनऊ से बलरामपुर जा रही थी। लखनऊ मार्ग पर पीएसी गेट पर पहुंची थी, तभी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे गोरख प्रसाद (50) बस की चपेट में आ गये। वह गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के निवासी थे। रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मारी और बाइक के साथ गिरा मुख्य आरक्षी बस में ही फंस गया और घसीटते चला गया। बस चालक ने जब तक ब्रेक लगाई, तब तक बस 40 मीटर आगे तक बढ़ गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर नगर कोतवाली की पुलिस पहुंची और बस को पीछे कराकर शव को बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को और पीएसी कमांडेंट कार्यालय को दी। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बस को पुलिस थाने ले आई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।