फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   overbridge

ओवरब्रिज के प्रस्ताव में ही बढ़ा दिया था चार करोड़ का बजट

Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
overbridge
फोटो-13-गोंडा के मिश्रौलिया क्रासिंग के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में बडे़ स्तर पर खेल की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। निर्माण का प्रस्ताव तैयार करते समय ही चार करोड़ अधिक का बजट बनाया गया था। लेकिन बजट की स्वीकृति के समय मामला पकड़ में आ गया, और शासन ने चार करोड़ कटौती कर दी थी। सेतु निगम की ओर से तैयार किया इस्टीमेट ही 216 करोड़ का बनाया गया था। बजट स्वीकृति के लिए हुई जांच के चार करोड़ की कटौती करके 212 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद नौ करोड़ अधिक का भुगतान कर लिया गया। सेतु निगम मुख्यालय ने निर्माण से जुड़े अभिलेख मांगे हैं। जिससे पूरे खेल का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

जिले में तीन ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति हुई है। मिश्रौलिया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण विस चुनाव से पहले ही शुरू हुआ। ओवरब्रिज के निर्माण में हेराफेरी की नींव स्टीमेट तैयार करते समय ही रखी गई थी। शासन ने ज्यादा बजट मांगे जाने की बात को पकड़ लिया था। जिससे चार करोड़ की कटौती कर सरकारी कोष को चोट पहुंचाने से बचा लिया था। बाद में निर्माण का कार्य देख रही सेतु निगम की इकाई- तीन ने ऐसा खेल किया कि नौ करोड़ किस कार्य पर निकाल लिए गए, इसका पता ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम मुख्यालय ने ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े हर पहलु की जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि निर्माण से जुड़े अभिलेख मांगे गए हैं। जिससे अधिक भुगतान का खेल के मामले की तह तक पहुंच सकें। वहीं निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी हैं। जांच का असर निर्माण पर न होने पाए। विभाग के अधिकारियों की मानें तो वित्तीय मामला है, इसलिए जांच पूरी सतर्कता से की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसबंर तक पूरा होगा काम
मिश्रौलिया ओवरब्रिज की जांच का असर निर्माण पर नहीं पड़ेेगा। इसके लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं। दिसंबर तक हरहाल में निर्माण पूरा करना है। सेतु निगम के जिले की इकाई कार्य को पूरा करने में जुटी भी है। सबसे ज्यादा दिक्कत यह आ रही है, जो बजट बिना काम के निकाले गए हैं। उसका समायोजन कैसे होगा। इसके लिए मुख्यालय से संपर्क अधिकारी साध रहे हैं। वहीं एक और ओवरब्रिज के निर्माण शुरू करने की तैयारी हो रही है। जिससे जिले में लोगों के आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।

ओवरब्रिज की जांच से निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यालय को पूरे मामले में निर्णय लेना है। दिसबंर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एपी सिंह, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed