{"_id":"6a638623973bc86f370b0224","slug":"over-a-thousand-farmers-flocked-for-400-bags-of-fertilizer-gonda-news-c-100-1-gon1001-162915-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 400 बोरी खाद पर उमड़े हजार से ज्यादा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 400 बोरी खाद पर उमड़े हजार से ज्यादा किसान
Fri, 24 Jul 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खाद के लिए समिति के बाहर लगी कतार।
इटियाथोक/ जयप्रभाग्राम। जिले में यूरिया खाद की किल्लत लगातार किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। शुक्रवार को इटियाथोक क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जानकी नगर पर महज 400 बोरी यूरिया स्टॉक के सापेक्ष एक हजार से अधिक किसान जुट गए। पुलिस बल के इंतजार के कारण खाद वितरण दोपहर बाद शुरू हो सका।
रंजीतनगर निवासी अनिल यादव, महादेवा के असलम और भगवानपुर के राजित समेत कई किसानों ने बताया कि वे सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर दो बजे तक भी उनकी बारी नहीं आई। समिति सचिव मदनमोहन तिवारी ने बताया कि समिति पर केवल 400 बोरी यूरिया उपलब्ध थी, जबकि किसानों की संख्या इससे कई गुना अधिक थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में वितरण शुरू कराया गया।
बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति इटियाथोक व हर्रेयाझूमन के सचिव जमशेद खान ने बताया कि इटियाथोक समिति पर यूरिया का स्टॉक समाप्त हो चुका है। हर्रेयाझूमन समिति पर बृहस्पतिवार को 474 बोरी यूरिया का वितरण किया गया था, जबकि शुक्रवार को शेष 26 बोरी वितरित की गई। शनिवार को नई खेप आने की संभावना है, जिसके बाद दोनों समितियों पर फिर से वितरण शुरू कराया जाएगा।