{"_id":"69d7e1180ab09046990913e7","slug":"outsourcing-appointment-in-medical-college-will-be-investigated-gonda-news-c-100-1-slko1028-155929-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग नियुक्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग नियुक्ति की होगी जांच
Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीतगांव निवासी वीरेंद्र पटेल की शिकायत पर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अपर आयुक्त (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
इसी बीच पूरेबदल मिश्रनपुरवा निवासी सुधांशु मिश्रा ने भी मंडलायुक्त को पत्र भेजकर चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से पुनः भर्ती कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग संस्था ने निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया। सीएसएसडी टेक्नीशियन पद के लिए जहां डिप्लोमा एलटी योग्यता तय थी, वहां फार्मेसी धारकों की नियुक्ति कर दी गई।
इससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। यह भी आरोप लगाया गया कि कई पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के साक्षात्कार से बाहर कर दिया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों में बदलाव कर मनमानी किए जाने से लेनदेन और भाई-भतीजावाद की आशंका भी जताई गई है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।