{"_id":"6834ab450bed1aa06e066f11","slug":"out-of-513-loan-applications-only-24-were-approved-gonda-news-c-100-1-slko1028-138363-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ऋण के 513 आवेदनों में से 24 ही स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ऋण के 513 आवेदनों में से 24 ही स्वीकृत
Mon, 26 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 26 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 513 के लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों ने मात्र 24 आवेदन ही स्वीकृत किए हैं। इसमें भी सिर्फ नौ को लाभ दिया गया है। इस पर मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने नाराजगी जताई। अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक रघुवंशी को बैंक के शाखा प्रबंधकों से संपर्क कर प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया है।
मंडलायुक्त ने सोमवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुटीर और लघु उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को अवश्य दें। कहा किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के निरस्त न किया जाए। बैठक में अपर मंडलायुक्त कमलेश चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
नजूल संपत्ति पर जारी करें स्पष्ट निर्देश
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनिल जिज्ञासु व महामंत्री शिवकुमार सोनी ने मंडलायुक्त को पत्र देकर नजूल संपत्ति पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। कहा कि नजूल संपत्ति की खरीद-बिक्री के बाद फ्री होल्ड न होने के कारण व्यापारियों समेत आमजन को असुविधा हो रही है। बैंक से लोन भी नहीं मिल पाता। व्यापारियों का उत्पीड़न होता है। इसके साथ ही गुरुनानक चौराहा से गुड्डूमल चौराहे तक सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग की है।