{"_id":"6a888e157f4d24d0f50cfc1f","slug":"order-to-withhold-ar-cooperatives-salary-gonda-news-c-100-1-slko1026-164705-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एआर कोऑपरेटिव का वेतन रोकने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एआर कोऑपरेटिव का वेतन रोकने का आदेश
Fri, 21 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एआर कोऑपरेटिव रविशंकर चौधरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायत डिफॉल्टर होने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शिकायत डिफॉल्टर होने या फीडबैक असंतोषजनक मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मनकापुर नगर पंचायत में आईजीआरएस की शिकायत डिफॉल्टर होने पर ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। धानेपुर के ईओ को भी शिकायतों का सही फीडबैक नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को तीन से पांच वर्ष पुराने लंबित वादों में दोनों पक्षों की सुनवाई कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कर-करेत्तर राजस्व वसूली में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।