{"_id":"6afc927b0c3fa5850b0b4e47","slug":"opportunity-to-add-names-to-or-make-corrections-in-the-electoral-roll-gonda-news-c-100-1-slko1026-170049-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका
Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची जारी करते डीएम रमेश रंजन व अन्य।
गोंडा। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएम रमेश रंजन ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया। इसके अनुसार जिले में कुल 22,31,198 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12,20,703 पुरुष, 10,10,446 महिलाएं और 49 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
अभियान के तहत 16 दिसंबर तक पात्र लोगों के नाम जोड़ने, मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने और डुप्लीकेट व अपात्र प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया चलेगी। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले युवा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता और आयु संबंधी त्रुटियों में सुधार या दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 भरना होगा। मतदाता अपने बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), पदाभिहित अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET मोबाइल एप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
अभियान के तहत राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही मतदाताओं से अपनी प्रविष्टियों की जांच करने और किसी तरह की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।