फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation of pregnant women should be done by conducting Kovid test

कोविड टेस्ट कराकर किया जाए गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन

Sat, 29 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of pregnant women should be done by conducting Kovid test
गोंडा के महिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर निदेश स्वास्थ्य। - फोटो : GONDA
गोंडा। अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय गोंडा का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडी हेल्थ ने लेबर रूम, ओटी, एसएनसीयू, सीएमएस कार्यालय, कोविड हेल्पडेस्क, आयुष्मान काउंटर ओपीडी तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डॉक्टर एपी मिश्रा को निर्देश दिए कि सोमवार से गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच एंटीजन टेस्ट से कराकर ही सीजर किया जाए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने यह भी निर्देश दिए कि ओपीडी के बाहर अधिक भीड़ हो रही है। ऐसी दशा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त गार्डों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एंटीजन किट की मांग कर ली जाए। इस बाबत सीएमएस एपी मिश्रा ने बताया एडी हेल्थ के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोंडा से रैपिड टेस्ट के लिए एंटीजन किट की मांग कर ली गई है। सीएमओ द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सोमवार तक किट उपलब्ध करा दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस महिला अस्पताल सहित डॉक्टर्स व स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed