{"_id":"65b15f4c910643eebe0d01d4","slug":"operation-of-mankapur-to-ayodhyadham-memu-train-from-today-gonda-news-c-100-1-slko1028-11745-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनकापुर से अयोध्याधाम मेमू ट्रेन का संचालन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनकापुर से अयोध्याधाम मेमू ट्रेन का संचालन आज से
Thu, 25 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे बोर्ड ने भले ही गोंडा से लखनऊ के बीच मेमू ट्रेन की संचालन के लिए हरी झंडी नहीं दी है, लेकिन मनकापुर से अयोध्याधाम के लिए 25 जनवरी से एक जोड़ी मेमू ट्रेन चलाने पर मुहर लगा दी है। इसके लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। इससे रामभक्तों को अयोध्या जाने में सहूलियत होगी।
रेलवे बोर्ड ने मनकापुर से अयोध्या कैंट के लिए मेमू ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। अमर उजाला के माई सिटी में एक सप्ताह पूर्व समाचार प्रकाशित किया गया था।
जनपदवासियों को पहली मेमू ट्रेन की सौगात मनकापुर से अयोध्या के रूप में मिली है। जिसका लाभ सीधे तौर से नवाबगंज, कटरा, रामघाट हाल्ट, टिकरी व मनकापुर के करीब लाखों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के अनुसार मेमू ट्रेन (04259) मनकापुर से सुबह 9:35 बजे चलकर 9:49 बजे टिकरी, 10:00 बजे नवाबगंज, 10:19 बजे कटरा, 10:29 बजे रामघाट, 10:55 बजे पर अयोध्या धाम व 11:29 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में ट्रेन (04260) अयोध्या कैंट से सुबह 11:45 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे अयोध्याधाम, 12:17 बजे रामघाट ,12:27 बजे कटरा, 12:38 पर नवाबगंज, 12:45 बजे पर टिकरी व 13:20 बजे मनकापुर पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। बृहस्पतिवार से मेमू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।