फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation of boats stopped in Saryu

Gonda News: सरयू में बंद कराया नावों का संचालन

Fri, 29 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Operation of boats stopped in Saryu
गोंडा। नवाबगंज के दत्तनगर ढेमवा घाट स्थित सरयू नदी में तीन दिन पहले नाव पलट गई थी। हालांकि नाव में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने सरयू में नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसकी निगरानी के लिए पुलिस चौकी ढेमवाघाट के एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर सिपाही ड्यूटी से नदारद रहा। जिसका नतीजा रहा कि सरयू में दोबारा नावों का संचालन शुरू हो गया। ''अमर उजाला'' ने निगरानी ड्यूटी से सिपाही नदारद, सरयू में नाव का संचालन जारी शीर्षक से शुक्रवार को माईसिटी में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस पर एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने तुरंत नावों संचालन बंद करा दिया। एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति के नाव का संचालन होते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed