फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   OPD of three physicians and two surgeons will increase

Gonda News: बढ़ेगी तीन फिजीशियन व दो सर्जन की ओपीडी

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
OPD of three physicians and two surgeons will increase
गोंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए ओपीडी बढ़ाए जाने की योजना बनाई गई। कोविड नई बिल्डिंग में तीन फिजीशियन व दो सर्जन की ओपीडी होगी। इससे मरीजों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 1600 से अधिक मरीजों का पंजीकरण होता है। इसमें अधिकांश मरीज जनरल फिजिशियन व सर्जन से उपचार कराने आते हैं।
अस्पताल में तीन फिजिशियन और एक जनरल सर्जन की ओपीडी होती है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें ओपीडी के बाहर लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।
वहीं एक बजे तक जांच के काउंटर बंद कर दिए जाते हैं, जिससे मरीजों को दूसरे दिन रिपोर्ट लेकर फिर से डॉक्टर को दिखाने के लिए आना पड़ता।
इस समस्या को देखते हुए कोविड हॉस्पिटल में फिजिशियन के तीन और जनरल सर्जन के दो ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसमें तिथिवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी। हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नई ओपीडी शुरू होने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed