फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One youth killed, six injured in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत, छह लोग घायल

Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
One youth killed, six injured in road accidents
गोंडा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र में आर्यनगर मार्ग से खरगूपुर की ओर आ रही भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने खरगूपुर से साइकिल से जा रहे चिकवा मोहल्ला निवासी अली हुसैन कुरेशी(18) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं खरगूपुर में ही बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बालक व दो महिला सहित चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के पानपट्टी गांव निवासी विवेक कुमार (28) अपनी पत्नी खुशबू(25), बेटा दिव्यांश(3) व चाची गुड़िया(50) पत्नी राज कुमार के साथ बाइक से घर से आर्यनगर की तरफ से जा रहे थे। वह थाना क्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला-आर्यनगर मार्ग पर कश्मिरवा गांव के नजदीक श्याम फीलिंग सेंटर के पास पहुंचे ही थे कि आर्यनगर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी।
इससे चारों घायल हो गये। वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर निकट महोलिया के पास सोमवार की सुबह बाइक व कार में हुई टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
सोमवार की सुबह लगभग सात बजे सलमान उम्र 19 वर्ष, नसीब उम्र 40 वर्ष निवासीगण सेमरा, जनपद सीतापुर नवाबगंज से बाइक से वजीरगज की तरफ आ रहे थे। वे जब महोलिया के पास पहुंचे, तभी वजीरगज से नवाबगंज की ओर जा रही एक कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें स्थानीय सीएचसी भेजवाया। घायलों की गम्भीरावस्था को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से जनपद चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed