{"_id":"6133a8c78ebc3e1472531ef5","slug":"one-youth-died-of-dengue-seven-patients-admitted-gonda-news-lko5940722187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार से एक युवक की मौत, सात मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार से एक युवक की मौत, सात मरीज भर्ती
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना की दहशत अभी बरकरार है। लोग कोरोना से बचने के लिए हर तरह के उपाय करने में लगे हैं। अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में मौजूदा समय सात लोग डेंगू से पीड़ित हैं और गुरुवार की रात एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे डेंगू को लेकर लोगों में डर पनपने लगा है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव के मजरे बरगदही के रहने वाले नमस्कार मिश्र उर्फ अनुराग(26) की डेंगू के कारण मौत हो गई। बीते सोमवार को तबियत खराब होने पर नगर के एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को गंभीर होने पर लखनऊ रिफर कर दिया गया। गुरुवार को लखनऊ के सहारा हास्पिटल में अनुराग की डेंगू से मौत हो गई। जांच में अनुराग डेंगू से पीड़ित पाए गए थे। वहीं जिले में सात लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
नगर में जल प्रदूषण बहुत हद तक फैल गया है। टामसन कालेज चौराहे पर पाइप लाइन से रिसाव होने पर सड़क किनारे जल जमाव रहता है। बीते दो माह से पानी का रिसाव हो रहा है लेकिन उसे आजतक ठीक नहीं किया गया।
जानकीनगर में कुंवर नोवा टाकीज के पीछे बनी रिहायशी कालोनी में खाली जमीन पर जल जमाव हो गया है। इसमें मेडिकल वेस्ट भी गिराया जाता है। साथ ही कूड़ादान न होने के कारण यह कूड़ाघर बन गया है। पानी भरा होने तथा कूड़ा पटने के कारण भीषण दुर्गंध निकलती है।
इस प्रदूषित स्थल पर समस्या के निस्तारण के लिए डीएम से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर में ही पांडे तालाब का पानी प्रदूषित हो चुका है। सागर ताल व विपदा ताल का पानी भी प्रदूषित हो चुका है। जगह-जगह जलजमाव है। लेकिन न शहरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतें न नगर पालिका ध्यान दे रही है।
जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड की तरह डेंगू वार्ड को भी सुरक्षित कर दिया गया है। अस्पताल में पेईंग वार्ड व मेडिकल वार्ड के पीछे डेंगू वार्ड बनाया गया है। मौजूदा समय इस वार्ड में अभी कोई मरीज भर्ती नहीं कराया गया है। वार्ड में सभी बेडों पर मच्छरदानी लगाकर आरक्षित कर दिया गया है।