फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One nomination for three heads and three BDCs, uncontested election scheduled

तीन प्रधान व तीन बीडीसी के लिए एक नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 08 Apr 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
One nomination for three heads and three BDCs, uncontested election scheduled
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के साथ ही प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर नामांकन की धूम रही। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर लोगों ने नामांकन से कतराते रहे।
विज्ञापन

15410 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए सिर्फ 11 हजार 683 लोगों ने ही नामांकन किया है। तीन हजार से अधिक पदों पर किसी ने नामांकन ही नही किया है। फिलहाल अभी नाम वापसी के बाद नामांकन की स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं तीन प्रधान पदों के साथ ही तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए एक ही नामांकन हुआ है। इससे यहां पर निर्विरोध नामांकन तय हो गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दो दिनों तक हुए नामांकन में तीन प्रधान पदों के साथ ही तीन बीडीसी के पदों पर एक- एक ही नामांकन हुआ है। इससे यहां के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। झंझरी के छावनी सरकार पंचायत में भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कटरा बाजार के बौनापुर में नीलम शुक्ल, ग्राम पंचायत विरवा से मुरारीलाल प्रधान पद के लिए नामांकन किए हैं। यहां एक-एक ही नामांकन हुआ है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के बिरवा द्वितीय से भवानी भीख शुक्ल, विरवा प्रथम से सीमा ने ही नामांकन किया है। क्षेत्र पंचायत बौनापुर से जुगरानी ने ही नामांकन किया है। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। यह क्षेत्र भवानी भीख शुक्ल के प्रभाव का है, माना जा रहा है कि निर्विरोध निर्वाचन से उन्होंने कई संदेश दिए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो विषयों से एमए करने वाली बेटी सोनकला वर्मा पुत्री विजयनाथ वर्मा ने कौरहे पंचायत से प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सोनकला ने हिंदी और राजनीति शास्त्र से परास्नातक उत्तीर्ण हैं। अभी वह अविवाहित हैं और गांव के विकास के संकल्पों के साथ आगे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed