फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One killed, one injured in bull attack

सांड के हमले से एक घायल, एक की मौत

Mon, 12 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in bull attack
गोंडा। छुट्टा जानवरों के विरुद्ध पालिका के चल रहे अभियान के बावजूद शहर की सड़क, गली- मोहल्लों में छुट्टा जानवरों का आतंक है। जानवरों के हमले की हाल की घटनाओं में साहबगंज के एक व्यक्ति की मौत हो गई और महराजगंज के एक मौलवी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

साहबगंज वार्ड में पटरी पर ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले यूनुस शनिवार की रात घर लौट रहे थे तभी सांड के हमले का शिकार हो गए। रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यूनुस की मौत पर सभासद हाजी सईद ने अफसोस जताया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला तीन दिन पहले महराजगंज मोहल्ले का है। सांड के हमले में महराजगंज मस्जिद के मौलवी बरकत उल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभासद शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि अब तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पालिका ने हाल ही में कैटल कैचर की खरीद की है और अन्य संसाधन भी जुटा रही है, लेकिन घटनाएं थमने की बजाए बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed