फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Controversial posters of Akhilesh Yadav put up on the highway.

Gonda News: हाईवे पर लगाए अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर

Mon, 21 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Controversial posters of Akhilesh Yadav put up on the highway.
माधवपुर के पास विवादित पोस्टर फाड़ते सपा नेता लालचंद गौतम व नगर कोतवाली में तहरीर देते सपाई। सं
गोंडा। जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर विवादित पोस्टर लगाए जाने से सोमवार को एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई। लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर, एससीपीएम और बालपुर पुल के पास लगाए गए पोस्टरों में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खां और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

पोस्टर पर अखिलेश यादव को इन नेताओं से जोड़ने वाली आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। पोस्टर की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्हें फाड़ दिया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप यादव उर्फ दीपू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौपाल सागर से बालपुर तक लगे पोस्टर हटाए। बालपुर चौराहे पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद्र गौतम ने पोस्टर फाड़े। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।देवेंद्र प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोग बार-बार इस तरह के पोस्टर लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मेराज अहमद, जावेद अख्तर मंटू, अफजल खान, सिद्धार्थ सिंह, संजय साहू, लालचंद्र गौतम, आलोक यादव, राहुल शुक्ल, मोनू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। नगर कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

माधवपुर के पास विवादित पोस्टर फाड़ते सपा नेता लालचंद गौतम व नगर कोतवाली में तहरीर देते सपाई। सं

माधवपुर के पास विवादित पोस्टर फाड़ते सपा नेता लालचंद गौतम व नगर कोतवाली में तहरीर देते सपाई। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed