फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One criminal shot in encounter, four arrested

Gonda News: मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
One criminal shot in encounter, four arrested
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन


गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में बनवरिया मोड़ पर मंगलवार तड़के एसयूवी व बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके साथ ही तीन अन्य बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से एसयूवी, बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा और नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 03:30 बजे कटहाघाट के पास बनवरिया मोड़ पर एसयूवी व बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अपाचे बाइक सवार बदमाश परसपुर के नंदौर निवासी अभिनव उर्फ रौनक सिंह के पैर में गोली लग गई। रौनक के साथ ही एसयूवी सवार नंदौर गांव के ही निवासी आकाश सिंह, नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू मेवातियान निवासी ऋषभ सिंह और कटरा बाजार के परसौना डिहवा निवासी आदर्श पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से एसयूवी, अपाचे बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, 25,500 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश अभिनव उर्फ रौनक सिंह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रविवार रात गोंडा-डेहरास मार्ग पर गणेश उत्सव लाॅन के पास दवा लेने गए अयोध्या के रूदौली निवासी अभिमन्यु तिवारी को बदमाशों ने एसयूवी से अगवा कर दो हजार रुपये और फोन लूट लिया था। नगर कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सेल समेत पुलिस की 10 टीमें गठित की गई थीं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एसयूवी से लूट करने से पहले वे नंबर प्लेट पर टेप चिपका देते थे। वारदात के बाद टेप हटा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह संगठित होकर वारदातें अंजाम दे रहे थे। रविवार रात पूरेशिवा बख्तावर के पास रास्ता पूछने के बहाने अभिमन्यु तिवारी को अगवा करके नकदी व फोन लूट लिया था। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर जयपुरिया स्कूल से पहले भी युवक को अगवा कर नकदी और मोबाइल फोन लूटा था।

पुलिस ने परसपुर के चरसड़ी चौराहे के पास भौरीगंज में सराफ से लूट के मामले का भी खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि सराफ राजन कुमार सोनी से तमंचे के बल पर 1.80 लाख रुपये से अधिक के जेवर लूट लिए थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी बदमाश लूट का माल नेपाल में बेचकर शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed