{"_id":"5f5663ab8ebc3e54e3060a38","slug":"one-and-a-half-million-water-tank-disposable-gonda-news-lko538977578","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 53 लाख से बनी पानी टँकी हुई निष्प्रयोज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 53 लाख से बनी पानी टँकी हुई निष्प्रयोज्य
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड परसपुर के ग्राम पंचायत सालपुर धौताल में दो साल पहले निर्मल नीर परियोजना के तहत एक करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से लोगों को शुद्ध पीने का पानी के लिए पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। लेकिन दो साल में ही पानी सप्लाई के लिए डाली गयी पाइप जगह-जगह टूट गयी जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की सप्लाई बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान के आश्वाशन पर प्रदर्शनकारी शांत हो गये।
सालपुर धौताल गांव में लोगों को शुद्ध पानी की समस्या को देखते हुए निर्मल नीर योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से टंकी बनाई गयी थी। जिससे सीवन पुरवा, राम प्रगट पुरवा, नन्दकुमार पुरवा, बैसन पुरवा, पडेनिया, पचासा, अवस्थी पुरवा, बंसा पुरवा, भया पुरवा में पानी की सप्लाई दी जाती थी। लेकिन कई जगह सप्लाई देने वाली पाइप टूट गयी। जिससे पानी सड़क पर बहने लगा। जिसके कारण पाइप बदलवाने के लिए रविवार को ग्राम प्रधान ने सप्लाई बंद करवा दिया। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अवस्थी पुरवा निवासी सुशील कुमार अवस्थी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक लोगों ने पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी ननकुन्ने अवस्थी, सौरभ अवस्थी, सत्यशील, अनूप, शुभम, विशाल, राम चन्दर, अंकित, मोहित आदि लोगों ने बताया कि पानी टंकी बनाने में ठेकेदार व विभाग ने मानक को दरकिनार करके घटिया किस्म की पाइप डाली है। जिसके कारण दो साल में ही पाइप टूट गयी है।
विज्ञापन
अगर दस दिन में पाइप सही करके सप्लाई बहाल नहीं हुई तो गांव वालों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव के हैंडपंप का पानी खराब है। जिसके पीने से बीमारी से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्राम प्रधान बेनीमाधव सिंह ने बताया कि पाइप टूटने के कारण सप्लाई बंद कराई गई है। पानी सूख जाने के बाद दो चार दिन में पाइप बदलकर फिर से सप्लाई शुरू करा दी जायेगी।