फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On Youth Day, a resolution was taken from de-addiction to nation building

Gonda News: युवा दिवस पर नशा मुक्ति से राष्ट्र निर्माण तक का संकल्प

Mon, 12 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
On Youth Day, a resolution was taken from de-addiction to nation building
एलबीएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छ
गोंडा। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। इनके माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। कहीं संगोष्ठी हुई तो कहीं नशा मुक्ति का संकल्प। कहीं योग तो कहीं रक्तदान के जरिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास दिखाई दिया।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत गोंडा एवं एलबीएस पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ललिता सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। प्रो. जयशंकर तिवारी ने कहा कि कृतज्ञता मानव का मूल गुण है और विवेकानंद का दर्शन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। प्रो. जितेंद्र सिंंह, डॉ. रजनीकांत तिवारी व मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. मनोज मिश्र ने संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना व लोकगीत की प्रस्तुति हुई। प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. अजीत मिश्र, डॉ. दिलीप, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. रचना श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंकलाब फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. आरबी सिंह बघेल ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा को खोखला करता है। संयोजक अविनाश सिंह ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध संकल्प दिलाया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद गोनार्द शाखा की ओर से एपीएस ग्लोब स्कूल में विवेकानंद जयंती एवं परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. आरबी सिंह ने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का मंत्र जीवन को दिशा देता है। अध्यक्ष अजेय विक्रम सिंह, सचिव जसपाल सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश सिंह, राजन श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार सिंह, अनिल श्रीवास्तव, उमेश त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्र, गौरी शंकर चतुर्वेदी, ज्योति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



युवा दिवस के रूप में मनाई जयंती

करनैलगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई करनैलगंज के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्टेशन रोड स्थित विद्वत परिषद संस्कृत महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। प्राचार्य अखिलेश तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और युवाओं के लिए उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक सोशल मीडिया रामानंद मिश्र और महाविद्यालय के शिक्षक तथा एबीवीपी छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed