{"_id":"69d1522ffc070c050d0c0e61","slug":"on-the-pretext-of-making-a-reel-he-tied-his-hands-and-slit-his-throat-gonda-news-c-100-1-slko1026-155593-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रील बनाने के बहाने हाथ बांधे और काट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रील बनाने के बहाने हाथ बांधे और काट दिया गला
Sat, 04 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी अरुण कुमार और शीला का फाइल फोटो।
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव के शीला हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के काराकाट गोड़ारी थाना के चौगाई गांव के रहने वाले आरोपी अरुण कुमार को शनिवार को रेलवे स्टेशन सोनी गुमटी मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेवफाई के शक में शीला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत ने बताया कि आरोपी अरुण कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह रील बनाने का शौकीन है। शीला भी रील बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करती थी। सोशल मीडिया के जरिए वर्ष 2022 में दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोस्ती हो गई। फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अरुण अक्सर बिहार से गोंडा आकर शीला से मुलाकात करता था।
अरुण ने बताया कि वह कई बार में नकद और ऑनलाइन माध्यम से शीला को करीब डेढ़ लाख रुपये दे चुका था। नौ मार्च को आखिरी बार उसने ऑनलाइन माध्यम से 11 हजार रुपये शीला को भेजे थे। शीला उससे और रकम मांग रही थी। अरुण को शक था कि शीला किसी अन्य युवक से बातचीत करती है और उससे बेवफाई कर रही है। इससे क्षुब्ध होकर उसने हत्या की साजिश रची।