फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On BEO leave after crores of rupees payment and adverse entry

Gonda News: करोड़ों भुगतान व प्रतिकूल प्रविष्टि के बाद बीईओ अवकाश पर

Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
On BEO leave after crores of rupees payment and adverse entry
गोंडा। बिना उपस्थिति प्रमाण पत्र दिए 22 करोड़ रुपये के भुगतान का दबाव बनाने व लापरवाही बरतने के आरोपों में प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के बाद बीईओ मेडिकल छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन

बेलसर बीईओ राम खेलावन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं। वहीं कई अन्य बीईओ की मेडिकल लीव निरस्त कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष कोमल यादव ने बताया कि प्रदेश संगठन को सूचित किया गया है। स्कूल महानिदेशक को पत्र भेजने के बाद मजबूती से बात रखी जाएगी।
विभागीय जानकारों के मुताबिक, वर्ष 1999 में 51 अभ्यर्थियों को बीएड डिग्री के आधार पर नियुक्ति दे दी गई थी। तत्कालीन लेखाधिकारी शैलेश कुमार गिरी बतौर बीएसए के चार्ज पर थे।
विज्ञापन

वहीं दो दिसंबर 2019 हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर से शिक्षकों को वेतन भुगतान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कोमल यादव का कहना है कि कोर्ट के आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह आदेश रिट याचिका के परिणाम के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, भारी वित्तीय निहितार्थों के कारण अंतिम निर्णय तक बकाया का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी बीएसए स्तर से दबाव बनाया गया।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 22 करोड़ रुपये भुगतान न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। गलत आंकड़ों के जरिए विभागीय छवि खराब की जा रही है। आरोप लगाया कि बिना उपस्थिति प्रमाण पत्र के लिए भुगतान के आदेश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजकर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

अधिकारियों के निर्देश पर भुगतान के लिए दिया आदेश
बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर बकाया भुगतान के लिए आदेश दिए गए हैं। पर बीईओ की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। वहीं 15 साल से कम समय में जर्जर हुए भवनों की सूची देने से आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed