{"_id":"68793960e69b258c5f046ae9","slug":"old-meter-installed-in-the-house-getting-smart-meter-bill-gonda-news-c-100-1-slko1028-140951-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर में लगा पुराना मीटर, मिल रहा स्मार्ट मीटर का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर में लगा पुराना मीटर, मिल रहा स्मार्ट मीटर का बिल
Thu, 17 Jul 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मालवीयनगर के राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घर में पुराना मीटर लगा है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण बीते सात मार्च से स्मार्ट मीटर सक्रिय कर दिया गया। पूर्व में इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। ऐसे में लगातार गलत बिल उन्हें भेजा जा रहा है। अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने एसडीओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेगा शिविर में बृहस्पतिवार को जानकीनगर निवासी पिंकी त्रिपाठी ने बताया कि घर में लगा बिजली का मीटर बहुत तेज चल रहा है। जबकि ज्यादा लोड भी नहीं है। पूर्व में हर महीने 600 से 700 रुपये बिल आता था। स्मार्ट मीटर लगने पर 4,000 बिल आ रहा है। उन्होंने जांच कराकर मीटर बदलवाने की मांग की। इस पर अभियंता कर्मियों को भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया गया।
नाथनगर बड़गांव निवासी रेशमा मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि बिजली का कनेक्शन उन्होंने मार्च में लिया था, लेकिन मीटर से आउटपुट सप्लाई नहीं मिल रही है। इसलिए मीटर बदला जाए। महिला अस्पताल के सामने दवा की दुकान करने वाले शेष चौरसिया की समस्या थी कि अस्पताल के गेट पर लगा लोहे का खंभा उनकी दुकान पर झुका है, जिससे समस्या आ रही है।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कॉर्पोरेशन ने शिविर का आयोजन किया है। इसमें एक ही स्थान पर उपभोक्ता समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। उपभोक्ताओं अनावश्यक दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी।
पीएम सूर्य घर योजना में 60 प्रतिशत सब्सिडी
गोंडा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नेडा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने भी शिविर लगाया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ और अधिशासी अभियंता के साथ शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और शंकाएं सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह योजना न केवल आम नागरिकों को सौर ऊर्जा की ओर प्रेरित करेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएगी। इस योजना के तहत तीन किलोवाट तक के सोलर पैनल लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सीडीओ ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।