फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Oil tanker derails of train, no casualties

ट्रेन का आयल टैंकर पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं हुआ

Thu, 30 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Oil tanker derails of train, no casualties
गोंडा। रेलवे स्टेशन गोंडा कचहरी स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन साइडिंग में मालगाड़ी टैंकर का प्लेसिंग किया जा रहा था। इस दौरान डीजल-पेट्रोल भरे एक बैगन ट्रैक से उतर गया। गनीमत यह रही कि इंडियन आयल कारपोरेशन के अंदर मालगाड़ी का एक डिब्बा पहले से गिरा था, इसलिए किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह तकरीबन 07.25 बजे के मालगाड़ी ट्रेन जिसमें सभी डिब्बे डीजल व पेट्रोल से भरे हुए थे। टैंकर के शंटिंग के दौरान मालगाड़ी ट्रेन के इंजन से चौथा डिब्बा व टैंकर का पिछला चार चक्का ट्रैक से उतर गया। इसकी सूचना कंट्रोल से मिलते ही एरिया मैनेजर मनीष कुमार व आरपीएफ के इंस्पेक्टर प्रवीण के गोंडा रेलवे स्टेशन से आपदा संबंधित सामानों व उपकरणों के साथ आपदा प्रबंधन टीम तत्काल मौके पर पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है। एरिया मैनेजर ने बताया कि डिरेलमेंट से किसी प्रकार की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उक्त घटना मेन लाइन के किनारे स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन साइडिंग के अंदर हुआ है, इसलिए रेल परिचालन में किसी प्रकार का कोई विलंबन आदि नही हुआ है। उन्होंने बताया कि रेल परिचालन सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed