{"_id":"6a71fd683e6a4600e7061e9b","slug":"officials-inspected-the-arrangements-at-the-chc-gonda-news-c-100-1-slko1026-163657-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अधिकारियों ने सीएचसी में परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अधिकारियों ने सीएचसी में परखी व्यवस्थाएं
Tue, 04 Aug 2026 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी।
कटरा बाजार। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उनके साथ संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि वर्मा भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि वर्मा ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों में सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा, डॉ. अरुण सिंह, फार्मासिस्ट दिनेश मिश्र, मुख्तार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।