फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers will check the presence of doctors in CHC

Gonda News: सीएचसी में डॉक्टरों की मौजूदगी जांचेंगे अफसर

Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Officers will check the presence of doctors in CHC
गोंडा। ग्रामीण इलाकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति व दवाओं की उपलब्धता की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय चार अधिकारियों के नेतृत्व में सात एसडीएम लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने सीएचसी काजीदेवर, पड़रीकृपाल, नवाबगंज, बेलसर, तरबगंज की जांच के लिए सीडीओ अंकिता जैन के नेतृत्व में एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता व तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

सीएचसी करनैलगंज, परसपुर, कटरा बाजार व हलधरमऊ की जांच सीआरओ महेश प्रकाश के नेतृत्व में एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव व एसडीएम न्यायिक नेहा मिश्रा, सीएचसी मनकापुर, छपिया, बभनजोत, वजीरगंज की एडीएम आलोक कुमार के नेतृत्व में एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक विशाल कुमार व सीएचसी रुपईडीह, मुजेहना व इटियाथोक की जांच नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा के नेतृत्व में अपर उप जिलाधिकारी प्रथम यशवंत राव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बिंदुओं पर होगी जांच
- अफसरों की टीम सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ की उपस्थिति देखेगी। साथ ही प्रदान की जा रही सेवाओं की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, पैथाेलॉजिकल जांच की सुविधा के साथ ही साफ सफाई व अन्य बिंदुओं की पड़ताल भी करेगी। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने इसको लेकर सभी अधीक्षकों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed