फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Officers busy in saving the accountant who wrote Khatauni in someone else's name

Gonda News: खतौनी दूसरे के नाम करने वाले लेखपाल को बचाने में जुटे अफसर

Sun, 10 Sep 2023 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Officers busy in saving the accountant who wrote Khatauni in someone else's name
गोंडा। सदर तहसील के कमड़ांवा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी की जमीन लेखपाल ने दूसरे के नाम कर दी। लेकिन अफसरों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित अपनी खतौनी वापस पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुधवार को एक बार फिर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

कमड़ावा गांव निवासी पवन कुमार तिवारी के अनुसार उनके पिता राम शब्द तिवारी सेना से रिटायर्ड हैं। पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल ने जानबूझ कर उनके पिता राम शब्द नाम की अनुसूचित जाति के मृतक राम शब्द के बेटों के नाम कर दिया। जब वह अपनी खतौनी लेने के लिए गए तो लेखपाल की करतूत देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन लेखपाल से संपर्क साधा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद डीएम नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद भी लेखपाल की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने भी आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में एक बार फिर पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि डीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित का कहना है कि तहसील स्तर के अधिकारी मामले में कार्रवाई के बजाय हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed