फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   occupied property, eight on the Case

हड़पी संपत्ति, आठ पर केस

Thu, 23 Jul 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके कूटरचित दस्तावेज के आधार पर ग्राम प्रधान ने पति व साथियों संग मिलकर फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़प ली। इस मामले में अदालत के आदेश पर करनैलगंज कोतवाली में ग्राम प्रधान उसके पति समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर नए पुरवा की रहने वाली सुशीला देवी पत्नी शेर बहादुर ने अदालत के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पड़रिया पहाड़ापुर करनैलगंज के रहने वाले उसके पिता छोटेलाल के चार बेटियां सुशीला देवी, तारामती, जयश्री व शिवकुमारी हैं।
विज्ञापन


सुशीला के मुताबिक उसके पिता के बेटा नहीं था। उसके पिता महाराष्ट्र में नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद वह गांव चले आए। 7 मार्च 2013 को उसके पिता को कैंसर हो जाने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें मुंबई में भर्ती कराया गया, जहां 13 अप्रैल 2013 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तभी से वह चारों बहनें पिता की संपत्ति पर वरासत काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशीला के मुताबिक ग्राम प्रधान मनोज पत्नी राधेमोहन ने अपने पति राधेमोहन, कोटेदार अनिल सिंह ने अपने साथी केवल प्रसाद व लेखक भानुप्रकाश श्रीवास्तव के साथ मिलकर उसके पिता छोटेलाल का फर्जी अंगूठा लगाकर आठ मार्च 2013 को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके पिता की संपत्ति हड़प ली।


सुशीला का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने मकान खाली करने और खेती की भूमि न छोड़ने पर उसे धमकी दी। इस मामले में सुशीला ने कोतवाली करनैलगंज में ग्राम प्रधान मनोज पत्नी राधेमोहन, कोटेदार अनिल सिंह, राधेमोहन, केशवप्रसाद व भानुप्रकाश श्रीवास्तव को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed