फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   OBC society will get a new identity from caste census

Gonda News: जाति जनगणना से ओबीसी समाज को मिलेगी नई पहचान

Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
OBC society will get a new identity from caste census
गोंडा। जातीय जनगणना के समर्थन में रविवार को भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। ओबीसी मोर्चा की अगुवाई में पटाखे छुड़ाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि वर्ष 1931 में जाति जनगणना हुई थी। 94 वर्ष का लंबा अंतराल ऐसा गुजरा जिसमें अधिकांश समय में कांग्रेस पार्टी या गैर भाजपा दलों की सरकार देश में रही, लेकिन जाति जनगणना का साहस नहीं जुटा पाई। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से आरक्षण व पिछड़ों का विरोधी रहा है। भाजपा में सभी जातियों को सम्मान मिल रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, प्रिंस चौरसिया, रंजीत बाबा, धर्मेंद्र चौहान, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, रामनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed