फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Nutrition assistance for 6,616 TB patients stuck for five months, increasing difficulties

Gonda News: 6616 टीबी मरीजों के पोषण की सहायता राशि पांच माह से फंसी, मुश्किल बढ़ी

Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nutrition assistance for 6,616 TB patients stuck for five months, increasing difficulties
गोंडा। टीबी मरीजों को पोषण के लिए मिलने वाली सहायता राशि का बजट ठप होने से मरीजों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। 6,616 टीबी मरीजों के खातों में पांच माह से पोषण भत्ता नहीं भेजा गया, जिससे इलाज के दौरान जरूरी पोषण नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदार विभाग बजट की कमी को वजह बता रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान हर माह एक हजार रुपये की पोषण सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि मरीज पौष्टिक आहार लेकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर सकें। लेकिन भुगतान रुकने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जय गोविंद का कहना है कि जुलाई 2025 से पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम की जगह एसएनए-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना शुरू किया गया है। इसका निक्षय पोर्टल से लिंक होना चाहिए। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed