{"_id":"6ac29c65779f7c47f60ec1d4","slug":"number-of-patients-with-colds-fever-and-skin-diseases-has-increased-gonda-news-c-100-1-slko1028-167320-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सर्दी-जुकाम, बुखार और चर्म रोग के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सर्दी-जुकाम, बुखार और चर्म रोग के मरीज बढ़े
Mon, 05 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज करते डॉक्टर। संवाद
गोंडा। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। अधिकांश केंद्रों पर सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, फंगल इंफेक्शन और चर्म रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं देने के साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने का परामर्श दिया।
जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार इटियाथोक के अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान ने बताया कि पीएचसी सदाशिव में आयोजित मेले में मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके प्रजापति ने जांच कर दवाएं दीं। फार्मासिस्ट अनिल मिश्र, लैब टेक्नीशियन प्रदीप पटेल, स्टाफ नर्स शालिनी बाथम और वार्ड बॉय राजकुमार ने सहयोग किया।
मसकनवा संवाद के अनुसार पीएचसी में 51 मरीजों का उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि बुखार, सिरदर्द और जुकाम के मरीज अधिक रहे। एलटी छांगुर प्रसाद ने रक्त की जांच की और फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार बाढ़ प्रभावित रांगी पीएचसी में 22 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 12 मरीज चर्म रोग, खुजली, फोड़ा-फुंसी और दाद से पीड़ित थे। पांच को खांसी-बुखार, दो को पेट दर्द और तीन को खांसी की शिकायत थी। पीएचसी में बिजली-पानी, जांच और जरूरी उपकरणों की सुविधा भी नहीं है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि दूषित पानी से चर्म रोग और वायरल बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को शुद्ध पानी के इस्तेमाल और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
परसपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के चार पीएचसी में भी मेले में मरीजों की भीड़ रही। भौरीगंज में 11, त्योरासी में 70, मंगुरा बाजार में 21 और तिवारी बाजार खैरा पीएचसी में 17 मरीजों का उपचार किया गया। यहां भी सर्दी-जुकाम, बुखार, फंगल इंफेक्शन और चर्म रोग के मरीज अधिक पहुंचे।