फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now three Aadhar card counters in the head post office of Gonda and Balrampur

Gonda News: गोंडा व बलरामपुर के प्रधान डाकघर में अब आधार कार्ड के तीन-तीन काउंटर

Thu, 26 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now three Aadhar card counters in the head post office of Gonda and Balrampur
गोंडा। आधार कार्ड बनवाने व दुरुस्त कराने को लेकर आ रही समस्याएं देखते हुए डाक विभाग ने विशेष पहल की है। डाक विभाग ने गोंडा व बलरामपुर के प्रधान डाकघर में इसके लिए अब तीन-तीन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित आधार सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों की कतार लगी रही। बच्चों का आधार अपडेट कराने के लिए आई मालती देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे आईं हैं। दस बज रहे हैं। अब नंबर आने वाला है। सुमन ने कहा, सर्दी के मौसम में लाइन में खड़े होने में दिक्कत आ रही है। लाइन में खड़े अन्य लोगों ने भी परेशानी बताई।
विज्ञापन

गोंडा मंडल की डाक अधीक्षक किरन सिंह ने बताया कि आधार बनवाने के लिए आ रही भीड़ को देखते हुए लोगों को राहत दिलाने की पहल की गई है। गोंडा व बलरामपुर के प्रधान डाकघर में पहले एक-एक काउंटर था। अब इनकी संख्या बढ़ाकर तीन-तीन की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed