{"_id":"65e4b8cd4ce3b52c0b03cead","slug":"now-there-will-be-discount-in-ac-bus-fares-till-31st-march-gonda-news-c-99-1-brp1003-107448-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसी बसों के किराए में अब 31 मार्च तक मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसी बसों के किराए में अब 31 मार्च तक मिलेगी छूट
विज्ञापन
बलरामपुर। रोडवेज की एसी बसों से अब भी लोग दस फीसदी छूट पर लखनऊ तक का सफर पूरा कर सकेंगे।
शासन ने 10 प्रतिशत छूट को 31 मार्च माह तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे जिले के यात्री एसी बस में कम किराये में ही यात्रा कर सकेंगे।
राजस्व आय में गिरावट और घटती उपयोगिता को देखते हुए शीतकाल में परिवहन निगम ने दिसंबर से फरवरी तक एसी बसों के किराए में दस फीसदी की छूट दी थी।
जब 29 फरवरी को समयसीमा समाप्त हुई तो परिवहन निगम ने छूट को 31 मार्च तक लागू करने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ डिपो इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि बलरामपुर डिपो से कोई एसी बस का संचालन नहीं होता है। अवध डिपो की एक बस बलरामपुर तक आती है। वह बस शाम पांच बजे लखनऊ अवध डिपो के लिए रवाना होती है। छूट के बाद बलरामपुर से अवध डिपो का किराया 283 रुपये है।