फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now testing counters will remain open till 4 pm

Gonda News: अब चार बजे तक खुले रहेंगे जांच काउंटर

Sun, 22 Oct 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Now testing counters will remain open till 4 pm
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए नमूना लिए जाने के काउंटर अब चार बजे तक खुले रहेंगे। मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए फिर से लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, बल्कि उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दीपा त्यागी के आदेश के बाद सीएमओ ने व्यवस्थाएं बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अभी तक सरकारी अस्पतालों में एक बजे के बाद खून का नमूना नहीं लिया जाता था। सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी चलती थी, लेकिन उसके पहले एक बजे ही जांच काउंटर बंद हो जाता था। जिससे दोपहर बाद इलाज कराने आए मरीजों को जांच के लिए दूसरे दिन आना पड़ता था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि अब जांच केंद्र चार बजे तक खुले रहेंगे ताकि दो बजे तक डॉक्टर दिखाने वाले मरीजों की भी जांच हो सके। वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों को भी बैठने का निर्देश दिया गया है। ताकि मरीजों को जल्दी उपचार मिल सके। उन्होंने निर्देश दिया कि नमूना लेते समय मरीज का मोबाइल नंबर जरूर लिया जाए, जिससे उसपर भी जांच रिपोर्ट भेजी जा सके। सीएचसी व पीएचसी पर जो जांच उपलब्ध नहीं है वह मेडिकल कॉलेज में कराने की जिम्मेदारी संबंधित डॉक्टर की होगी। संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने के कारण महानिदेशक दीपा त्यागी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदलाव किए जाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed