फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now let's enjoy the double-decker AC Chaircar

अब लीजिए डबल डेकर एसी चेयरकार का मजा

Sat, 24 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 24 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now let's enjoy the double-decker AC Chaircar
डबल डेकर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ, गोरखपुर के साथ ही बढ़नी रेल रूट का सेंटर प्वाइंट होने के नाते गोंडा रेलवे की उपलब्धियां दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों गोरखपुर से दिल्ली के बीच हमसफर ट्रेन की सौगात मिलने के बाद जल्द ही गोंडा रेलवे का दामन डबल डेकर एसी चेयरकार से भरने वाला है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात लखनऊ से गोरखपुर के बीच एसी चेयरकार चलाकर रेलवे ने इस रूट का ट्रायल भी लिया। जिससे यह बात साफ हो गई है कि आने वाले नए साल में इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से आनंद विहार नई दिल्ली के बीच होने लगेगा। अभी तक डबल डेकर एसी चेयरकार का संचालन लखनऊ से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच ही होता था। लेकिन अब गोरखपुर और गोंडा के लोग भी चेयरकार से देश-प्रदेश की राजधानी के सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।      
विज्ञापन


आनंद विहार (दिल्ली) से गोरखपुर के बीच चलने वाली इस एसी डबल डेकर चेयरकार में कुल 22 डिब्बे होंगे। जिसमें प्रत्येक डिब्बे में ऊपर-नीचे मिलाकर कुल 120 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन के सारे डिब्बे थर्ड एसी से लैस होंगे। जिसका किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी थर्ड चेयरकार का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते के सातों दिन इस ट्रेेन का संचालन गोरखपुर से आनंद विहार के बीच होगा। जो गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर, चारबाग के रास्ते दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन के चलने से गोंडा, गोरखपुर व अन्य स्टेशनों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की तमाम दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक एमके सिंह ने शुक्रवार की रात हुए डबल डेकर एसी चेयरकार के ट्रायल की बात स्वीकार करते हुए बताया कि आगामी नए साल में इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर रूट पर किया जाएगा। जिससे गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद सहित तमाम स्टेशनों के यात्रियों को इसका फायदा मिलने लगेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed