फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now, instead of anklets and toe rings, you will receive four thousand rupees

Gonda News: अब पायल-बिछिया नहीं चार हजार रुपये मिलेंगे

Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now, instead of anklets and toe rings, you will receive four thousand rupees
गोंडा। सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी दिखाई देने लगा है। इस बार शासन ने योजना में बदलाव करते हुए वधुओं को उपहार स्वरूप दी जाने वाली चांदी की पायल और बिछिया को सूची से हटा दिया है। इनकी अनुमानित कीमत के बराबर चार हजार रुपये सीधे वधु के बैंक खाते में डीबीटी से भेजे जाएंगे। इससे प्रत्येक लाभार्थी के खाते में मिलने वाली नकद सहायता 60 हजार से बढ़कर 64 हजार रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग मंगलवार को वित्तीय वर्ष का पहला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगा। झंझरी ब्लॉक के निकट स्थित एक मैरिज हाॅल में 526 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इनमें 480 हिंदू और 46 मुस्लिम जोड़े हैं। विवाह स्थल पर मंडप, भोजन, बैठने की व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

अब तक योजना के तहत वधुओं को चांदी की पायल, बिछिया, कपड़े, घरेलू उपयोग का सामान और अन्य उपहार दिए जाते थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार उपहार सामग्री में चांदी की पायल और बिछिया शामिल नहीं की गई हैं। इसकी धनराशि भी डीबीटी से लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed