फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now counting coordinating the district administration

अब मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

Sun, 05 Mar 2017 11:34 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 05 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
। विधान सभा चुनाव की आखिरी बाधा पार करने की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारी में जुट गया है। जिले की कुल सात विधान सभा सीटों की 84 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। मतगणना 11 मार्च को कृषि उत्पादन मंडी समिति में होनी है। मतगणना कार्य में 532 कार्मिकों को लगाया जाएगा।    
विज्ञापन

              
    विधान सभा चुनाव में जिले में सात विधान सभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी ईवीएम कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखी हैं। मण्डी  समिति परिसर में ही मतों की गणना होनी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मतणना को लेकर खाका तैयार कर लिया है। अलग-अलग विधानसभा वार मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाये जाएंगे। इसके अलावा एक-एक टेबल और मतों को कम्पाईल व पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के लिए लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कार्य में मतगणना कार्मिक व मतगणना पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया को देखने के लिए उम्मीदवार व उसकी ओर से नामित अभिकर्ताओं को ही मतणना स्थल  पर जाने की इजाजत मिल सकेगी। मतणना प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए मतगणना प्रक्रिया की निगहबानी क्लोज सर्किट कैमरे से भी की जाएगी।                    

                 
 11 मार्च को होने वाली मतगणना देखने के लिए उम्मीदवारों की ओर से नामित टेबलवार 14 मतगणना अभिकर्ताओं को लगाया जाएगा। सभी अभिकर्ता टेबल पर ईवीएम में मतों की संख्या आसानी से देख सकेंगे। जितने टेबल पर मतगणना होगी उम्मीदवारों की ओर से उतने ही मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशासन की ओर से फोटो युक्त पास जारी किया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed